फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा समाज के लिए कलंकः राजू विष्ट

विज्ञापन
भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री को बुके देकर स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री व दार्जलिंग से सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि सपा और बसपा समाज के लिए कलंक हैं। यूपी की जनता योगी को ही मुख्यमंत्री देखना चाहती है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह के आवास पर सदर विधायक पंकज गुप्ता व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार कीअगुवाई में राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत किया गया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा से लोग डरते हैं। उनके निर्णय व लोग समाज को डराते हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि उनका दिमाग फिर गया है। कांग्रेस का अस्तित्व समाप्ति की ओर है। कांग्रेस के पास एक भी नेतृत्व करने वाला नहीं है। भाजपा अपने टीम व कैप्टन के साथ तैयार खड़ी है। जिस ट्रेन का इंजन ठीक नहीं हो उसके डिब्बे आवाज करते रहते हैं। यह गंगा, जमुना, सरस्वती, अयोध्या, काशी, मथुरा और वृदांवन की पावन धरती है। इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बाला राव गुप्ता, वैभव सिंह, राजेंद्र द्विवेदी, अभेंद्र प्रधान, सरवन तिवारी व रिंकू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें