फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्चे का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
तालाब में बच्चे का शव मिलने के बाद बेहाल परिजन। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले घर के बाहर खेलते समय लापता हुए बच्चे का शव घर के पास तालाब में मिला। इकलौते बेटे का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। इसी तालाब में जाल डलवाकर पुलिस ने खोज कराई थी, पर शव नहीं मिला था। तालाब में शव होने के अंदेशे पर दोबारा पुलिस ने पंपसेट से तालाब का पानी निकलवाया तो शव मिल गया।
विज्ञापन

ग्राम दबौली निवासी नान्हे राठौर का ढाई वर्षीय इकलौता बेटा यश 24 दिसंबर को घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था। पुलिस ने घर से 50 मीटर दूर तालाब में जाल डलवाकर बच्चे की खोजबीन कराई थी पर बच्चा नहीं मिला था। पिता नान्हे ने अपने ही रिश्तेदार व उसके बेटे पर अपहरण का शक जता रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस ने उसके तालाब में गिरने के शक पर रविवार को पंपसेट की मदद से तालाब का पानी निकलवाना शुरू किया। रात एक बजे तालाब में बच्चे का शव मिलने से कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि नान्हें ने अंदेशा जताया है कि शुक्रवार दोपहर बच्चे के बाबा मंसुखलाल पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गए थे। बच्चा भी उनके पीछे चला गया और पैर फिसल जाने से तालाब में गिर गया। इकलौते बेटे का शव देख माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें