फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष का स्वागत

विज्ञापन
नवाबगंज में नवनिर्वाचित उप्र विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल का स्वागत करते भाजपाई। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल का मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह ने अपने आवास पर स्वागत किया। प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्र भेंटकर लड्डुओं से तौला। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने 14 नवंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में होने वाले वैश्य-व्यापारी सम्मेलन में भाग लेने के लिए आग्रह किया। आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य सम्मेलन एकता को पार्टी पक्ष का निर्णायक बताया। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने विपक्ष को 14 वर्ष बाद विधानसभा उपाध्यक्ष बनने का मौका दिया। इसके पूर्व 2007 में बरेली की कैंट सीट से विधायक राजेश अग्रवाल उपाध्यक्ष बने थे। उन्होंने अपनी ही पार्टी सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी नौकरी केवल उनके परिवार के सांसद व विधायकों के पांच जिले के लोगों को दी जाती थी। बाकी के 70 जिले के लोगों को नौकरी नहीं मिलती थी। उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि गुंडे व माफियाओं का राज खत्म हो रहा है। अवैध कब्जों पर बुलडोजर चल रहे हैं। नितिन ने योगी आदित्यनाथ को सभी 403 विधायकों का संरक्षक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें