फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति भेजने की मांग

विज्ञापन
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रश्मि सिंह को दिया। इसमें गरीब, दलित व पिछड़े अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों की छात्रवृत्ति खातों में भेजने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। जितेंद्र ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार छात्रों और नौजवानों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसी का परिणाम है कि आज हजारों छात्र स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। हम सभी मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हैं कि वह छात्रों की छात्रवृत्ति जारी करें। जल्द छात्रवृत्ति जारी नहीं हुई तो हम सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में हरिकेश पाल, मनोज निषाद, अखिलेश कुशवाहा, सौम्य यादव, अश्वनी यादव, आलोक कुशवाहा, मुकेश रावत, अभिषेक रावत, कुलदीप यादव, कोमल यादव, सैफ अहमद, मोहसिन खान अजीत कुशवाहा, अजय यादव भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें