फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देकर कल्याण सिंह को नमन किया

विज्ञापन
दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पाजंलि करते सदर विधायक पंकज गुप्ता व अन्य। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता के कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह को नमन किया गया। शहर से लेकर ब्लाक तक में शोक सभाएं आयोजित की गई।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे पद को त्यागने वाले बाबूजी का निधन अपूर्णनीय क्षति है। इस दौरान बलिदान दिवस पर शहीद गुलाब सिंह लोधी को भी श्रद्धांजलि दी गई। नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, अमित त्रिपाठी, प्रखर गुप्ता, नीरज गुप्ता ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने गदनखेड़ा स्थित एक गेस्ट हाउस में शोकसभा कर पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। महासभा अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी विजय, गोलू मिश्रा मौजूद रहे। फतेहपुर चौरासी कस्बे में मां शीतला देवी मंदिर प्रांगण में भी शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला, एडवोकेट श्रीकांत तिवारी, धनपति लोधी, रामदास कश्यप, राकेश दीक्षित, देवें सिंह, जगदीश सैनी, नत्थूलाल राठौर मौजूद रहे। असोहा स्थित पंचायत भवन में भाजपा नेता संजय शुक्ल ने श्रद्धांजलि दी। असोहा प्रधान देशराज रावत, बागेश्वर यादव, छोटू गुप्ता, शारदा, आशीष पांडेय, रामनरायण अवस्थी मौजूद रहे।
नगर पंचायत कार्यालय मौरावां में कर्मचारियों ने शोकसभा करके पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धाजंलि दी। वरिष्ठ लिपिक मधुकर द्विवेदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबूजी का व्यक्तित्व राजनैतिक होने के साथ जनकल्याणकारी भी था। सभी दलों के नेता उनका सम्मान करते थे। हर वर्ग के लोगों से उनका सीधे संवाद होता था। शोक सभा में उपस्थित कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान सफाई नायक गनेश उर्फ गन्नू शर्मा, अमित शर्मा, सरवन, रामकुमार, मिथिलेश, सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें