फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मादीन बने तहसील बार एसोसिएशन अधिवक्ता संघ अध्यक्ष

विज्ञापन
हसनगंज तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रम्हादीन रावत को माला पहनते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज। तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। इसमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पदों के लिए वोट डाले गए। कुल 129 मतदाताओं में 128 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। ब्रह्मादीन अध्यक्ष, जगमोहन वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष विनोद कुमार रावत चुने गए। अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

हसनगंज तहसील बार एसोसिएशन अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए ब्रम्हादीन रावत को 59 मत मिले। वहीं प्रतिद्वंदी महेश प्रसाद दीक्षित को 37 मत ही मिल सके। ब्रम्हादीन रावत ने 22 मतों से जीत हासिल की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जगमोहन सिंह को 88 मत मिले। प्रतिद्वंदी धीरेंद्र कुमार सिंह को 39 मत ही मिल पाए। जगमोहन ने 49 मतों से जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार रावत को 78 मत व प्रतिद्वंद्वी सर्वेश कुमार सिंह को 48 मत मिले। इसमें विनोद कुमार ने 30 मतों से जीत हासिल की। महामंत्री राजीव कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सलिल कुमार त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन चौरसिया, संयुक्त मंत्री प्रशासन आजाद शंकर, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय महेश कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान, दिलीप कुमार सिंह, हरि शंकर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राघवेंद्र सिंह, कनिष्ठ सदस्य शिवविनय गुप्ता, अतुल कुमार, विष्णु कुमार, रमाकांत, रोहित कुमार सिंह, अरुण सिंह, संयुक्त मंत्री मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह को भी निर्विरोध चुना गया।
चुनाव प्रभारी अम्ब्रानन्द शुक्ला व चेयरमैन एल्डर्स कमेटी कैलाश नारायण शुक्ला ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। महामंत्री राजीव सिंह उर्फ गुडडू ने बुधवार को होने वाले शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया। कहा कि एसडीएम व तहसीलदार से शपथ ग्रहण नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य के माध्यम से शपथ ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें