फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ लेकर ब्लाकों की सरकार ने शुरू किया काम

विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख मियागंज मीरा यादव को शपथ दिलाते एसडीएम दयाशंकर पाठक। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों व बीडीसी को दो पालियों में शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के साथ ही ब्लाकों की सरकार ने काम भी शुरू कर दिया। इस दौरान फतेहपुर चौरासी और सफीपुर ब्लाक में पहली बैठक में विकास कार्यों के करोड़ों के प्रस्ताव दिए गए। अन्य 14 ब्लाकों में पहली बैठक केवल परिचय तक ही सीमित रही। शपथ ग्रहण के लिए प्रशासन की ओर से नामित अधिकारियों ने ब्लाक प्रमुख को और इसके बाद ब्लाक प्रमुख ने सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष सहित सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र के ब्लाकों में मौजूद रहे। उन्होंने क्षेत्र के विकास में हर संभव सहयोग का वादा किया।
विज्ञापन

ब्लाक मियागंज सभागार में ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह को बीएसए जय सिंह ने शपथ दिलाई। इससे पहले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ब्लाक कार्यालय से चार किमी पहले उन्नाव-संडीला मार्ग पर चौड़ा बाजार के पास काफिले को रोक दिया। हसनगंज ब्लाक परिसर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दयाशंकर पाठक ने ब्लाक प्रमुख मीरा यादव को शपथ दिलाई।
बिछिया में प्रमुख नीरज गुप्ता को अर्थ एवं संख्याधिकारी सुगंधा चतुर्वेदी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। औरास
में ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह को जिला पूर्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने शपथ दिलाई।
असोहा में सपा के बीतेंद्र यादव को सहायक श्रमायुक्त डॉ. हरिश्चंद्र ने शपथ दिलाई। सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक में एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह चंदेल को शपथ दिलाई। सुमेरपुर की ब्लाक प्रमुख सीमा बाजपेयी को एसडीएम अंकित शुक्ला ने शपथ दिलाई। हिलौली ब्लाक में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित के पुत्र दिलीप दीक्षित को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने पद की शपथ दिलाई। फतेहपुर चौरासी में एसडीएम सफीपुर राजेंद्र प्रसाद ने ब्लाक प्रमुख मनोज निषाद को शपथ दिलाई। बांगरमऊ ब्लाक प्रमुख सुनीता दिवाकर को एसडीएम दिनेश कुमार ने शपथ दिलाई। बीघापुर ब्लाक प्रमुख पुष्पा पासवान को परियोजना अधिकारी नेडा लालजी निगम ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पुरवा में अधिशाषी अभियंता जल निगम मोहित चक ने ब्लाक प्रमुख सतीश चौधरी को शपथ दिलाई। नवाबगंज
ब्लाक सभागार में जिला सेवायोजन अधिकारी राखी वर्मा ने रोशनी रावत को प्रमुख की शपथ दिलाई। सफीपुर में
एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने ब्लाक प्रमुख निर्मला रावत को शपथ दिलाई। इसके बाद हुई बैठक में 78 बीडीसी ने क्षेत्र में 3.12 करोड़ की लागत के विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए। गंजमुरादाबाद ब्लाक के सभागार में ब्लाक प्रमुख संध्या पटेल को एसडीएम दिनेश सिंह ने शपथ दिलाई। सिंकदरपुर सरोसी ब्लाक प्रमुख कुशला देवी को एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने शपथ दिलाई।

ब्लाक प्रमुख बिछिया नीरज गुप्ता को शपथ दिलाते अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुगंधा चतुर्वेदी। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें