फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने डांटा तो युवती ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
खुशबुन की मौत के बाद घटनास्थल पर पंचनामा भरती पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के एक गांव में मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने कमरे के अंदर छत के कुंडे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रसूलपुर रूरी निवासी सुलेमान की (19) साल की बेटी खुशबुन सोमवार शाम परिजनों के साथ बैठी हुई थी। तभी मां ने उसे डांटा और खान बनाने की बात कहकर वहां से उठा दिया। खुशबुन ने खाना बनाने से इनकार किया। इस पर मां शर्मीली से कहासुनी हुई।
कुछ देर में खाना बनाने के बाद वह कमरे में चली गई। मंगलवार सुबह कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटका मिला।
थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि मां के डांटने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें