फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जालिमखेड़ा गांव निवासी मनोज की पत्नी रीना (24) का शव मंगलवार देर शाम घर के अंदर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों के अनुसार रीना ने घर खर्च के लिए कुछ धान बेचा था।
विज्ञापन

पति मनोज को जानकारी हुई तो उसने पत्नी से झगड़ा किया और धान बिक्री के रुपये लेकर नशा करने चला गया। पति की नशे की लत से ऊबी रीना ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। चार साल पहले रीना का विवाह हुआ था। एक बेटा 2 वर्षीय दिव्यांक है। कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें