फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने नाम 2.20 लाख हड़पने व दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। महिला ने बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक पर दुष्कर्म व रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला का आरोप है कि उसका पति दो पूर्व कुवैत में मजदूरी करने गया था। पति का जिस बैंक में खाता है, वह अक्सर वहां रुपये निकालने जाती थी। इसी दौरान ककौहा निवासी धर्मेंद्र उर्फ सौरभ ने
खुद को बैंक कर्मी बताकर उसका मोबाइल नंबर लिया और उसे बैंक में ही नौकरी दिलाने का झांसा दिया। महिला के मुताबिक धर्मेंद्र ने उससे नौकरी लगवाने के नाम पर 2.20 लाख रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन

इतना ही नहीं उसका अश्लील वीडियो बनाकर और रुपयों की मांग करने लगा। इस पर वह बीती एक जनवरी को अपने जेवर लेकर धर्मेंद्र के पास गई तो उसने
दुष्कर्म भी किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, धमकी देने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें