फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दो साथियों के साथ किराना दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। किराने की दुकान पर सामान लेने को लेकर दुकानदार व युवक में कहासुनी हुई। युवक ने दो साथियों के साथ मिलकर दुकानदार को पीट दिया। पुलिस को सूचना देकर परिजनों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जमलनगर गांव में किराना दुकानदार मनोज गुरुवार सुबह दुकान में था। तभी गांव का ही युवक नशे में दुकान पर पहुंचा और पहले सामान देने की जिद करने लगा। दुकानदार ने नंबर से सामान देने की बात कही तो युवक आक्रोशित हो गया और गालीगलौज करने लगा।
गाली देने से मना करने पर युवक ने दो अन्य साथियों को बुलाकर दुकानदार को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाने पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग निकले। घायल को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें