फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस ने कुर्क की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। कुवैत भागे दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर संपत्ति कुर्क की है। पीड़िता ने ढाई साल पुरानी घटना की पांच महीने पहले प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पांच जनवरी 2026 को गांव के ही सरवन उर्फ कुलदीप के खिलाफ ढाई साल पहले रात के समय घर में घुसकर नशीला स्प्रे डालकर बेहोश करने और दुष्कर्म करने की शिकायत की थी। आरोप था कि युवक ने अश्लील वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद वह कुवैत चला गया और वहां से अश्लील वीडियो वायरल कर दिए।

पुलिस ने आरोपी को विदेश से लाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद विवेचक रामप्रकाश ने कुर्की की कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिए। न्यायिक मजिस्ट्रेट पुरवा ने संपत्ति कुर्की का आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी की संपत्ति कुर्क कर ली। विवेचक रामप्रकाश ने बताया कि दुष्कर्म में वांछित चल रहे आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें