फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी जीआरपी ने दारोगा व सिपाहियों को फटकारा

Fri, 25 Nov 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
जीआरपी थाने में दस्तावेज चेक करते एसपी जीआरपी अनीस अहमद अंसारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एसपी जीआरपी ने गुरुवार को उन्नाव जीआरपी थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर अनियमित मिलने पर कई दारोगाओें व सिपाहियों को फटकारा। एफआईआर, आमद व रवानगी रजिस्टर में खामी मिलने पर संबंधित की क्लास ली। अफसरों को हिदायत दी कि सभी लोग सुधर जाओ नहीं तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अवैध वेंडरिंग में विभाग को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजकीय रेलवे पुलिस अनीस अहमद अंसारी ने गुरुवार दोपहर करीब साढे़ 12 बजे अचानक उन्नाव रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी कराई और फिर पैदल ही सीधे प्लेटफार्म पहुंचे। यहां प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को बिना टोपी के अव्यवस्थित तरीके से बैठे होने पर फटकारा। थाने में मौजूद मुंशी से एसओ के बारे में जानकारी की। उन्होंने एफआईआर, आमद व रवानगी रजिस्टर खंगाला। इसमें रवानगी रजिस्टर में कुछ खामी मिलने पर संबंधित की क्लास ली। इस दौरान वह विभागीय स्टाफ को उसकी कमियों पर फटकारते भी रहे और समझाते भी रहे।
स्टेशन पर अवैध वेंडरिंग होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अवैध वेंडरिंग गैर कानूनी है। इसे रोकना हमारे विभाग की भी जिम्मेदारी है। बिना जीआरपी की मिलीभगत के यह काम नहीं हो सकता। अगर स्टेशन पर अवैध वेंडरिंग हो रही है तो जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बीते दिनों ट्रेनों में हुई चोरी व लूट की घटनाओं के बारे में भी जानकारी ली और सतर्क रहने को कहा। इस दौरान प्रभारी एसओ हरिकिशोर मिश्र, सिपाही आनंद आदि स्टाफ भी मौजूद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें