फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ की पिटाई से आहत युवक ने खाया जहर

Thu, 30 Aug 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर मोना को जिला अस्पताल ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान सीओ पर मारपीट का आरोप लगाने वाले युवक ने बुधवार दोपहर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला जानकारी में आते ही डीएम व एसपी ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कालोनी निवासी मोना पांडेय (32) पुत्र शिवकुमार का आरोप था कि सोमवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही ने उसकी बाइक में डंडा मार दिया था। इसका जब उसने विरोध किया तो सीओ व सिपाहियों ने उसे बेरहमी से पीटा। इससे वह बेसुध हो गया था। देर शाम जब वह घर पहुंचा तो उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सोमवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि मंगलवार सुबह हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। मंगलवार को पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत भी की थी। जिस पर सीओ ने मोना की बाइक घर से उठवा ली। इसके अलावा लगातार कोतवाली पुलिस मोना पर दबाव बनाती रही। जिससे आहत होकर उसने बुधवार दोपहर घर में जहर खा लिया। परिजनों को जब जानकारी हुई तो वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालांकि हालत गंभीर देख परिजनों ने उसे कानपुर के लिए रेफर करा लिया। हालांकि उसे शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि वह युवक का हालचाल लेने गए थे। उन्होंने चिकित्सकों से युवक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। एसपी हरीश कुमार ने बताया कि एसपी दक्षिणी को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

युवक के घर फिर पहुंची पुलिस
सीओ पर पिटाई का आरोप लगाने वाले मोना पांडेय व उसके परिजनों पर पुलिस लगातार दबाव बना रही है। मंगलवार को एसपी से शिकायत के बाद से कई दरोगा और सिपाही पीड़ित के घर के चक्कर लगा चुके हैं। बुधवार दोपहर अस्पताल चौकी इंचार्ज व कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी भी मोना के घर पहुंचे। उन्होंने घर वालों से एकांत में बात की और लौट गए।
विज्ञापन


भाजपा नेता पहुंचे अस्पताल
देर रात सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाअध्यक्ष श्रीकांत कटियार, भाजपा नेता आनंद अवस्थी व अनुराग अवस्थी नर्सिंग होम पहुंचे। जहां उन्होंने युवक का हालचाल लिया। इस दौरान उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि वह भी शासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें