फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ गंगा के लिए लोगों को किया गया जागरूक

विज्ञापन
उन्नाव के बक्सर में गंगा रथ यात्रा पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित,राज्यमंत्री - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव/पाटन। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विकास दल विभाग के तत्वावधान में गंगा किनारे बसे बक्सर, सन्नी, शंकरपुर सराय, कनिकामऊ व नेतुवा ग्रामीण में गंगा यात्रा अभियान के दौरान रैली निकाल कर स्वच्छ गंगा अविरल गंगा एवं निर्मल गंगा के तहत आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरान साफ -सफ ाई भी कराई गई। विभाग के युवक/महिला मंगल दल के अध्यक्षों एवं पीआरडी स्वयंसेवकों ने चौपाल भी लगाई। लोगों को बताया कि गंगा हमारी मां है इसे स्वच्छ एवं अविरल बनाना है। राकेश अवस्थी, प्रताप नारायण, सत्यम पांडेय, जयशंकर, शिवमंगल, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में विकासखंड सुमेरपुर में नमामि गंगे गंगा यात्रा के तहत विषय आधारित जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन बक्सर गंगा तट पर किया गया। वहां पर मौजूद सभी लोगों को मां गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए शपथ दिलाकर यह संकल्प दिलाया गया कि मां गंगा को स्वच्छ रखेंगे और दूसरों को भी स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा ‘देश धर्म का नाता है गंगा हमारी माता है, हम सब ने ठाना है मां गंगा को स्वच्छ बनाना है’ नारों के साथ पुराने बक्सर से लेकर नए बक्सर गंगाघाट, स्नानघाट व मां चंद्रिका देवी मंदिर के घाट साफ सफ ाई कर पदयात्रा निकाली गई। प्रशिक्षक डा. अखिलेश त्रिपाठी, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, रजनीश कुमार, प्रीति देवी, राजवंशी आदि मौजूद रहे।
गंगा रथ यात्रा को लेकर बक्सर में प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना रहा। केंद्र व प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के यात्रा में शामिल होने को लेकर यहां सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए थे। मुख्य मार्ग पर बैरीकेडिंग कर यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा था। सभास्थल पर किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए बल्लियों से व्यवस्थित किया गया था। मां चंद्रिका देवी मंदिर में भी प्रवेश के लिए प्रशासन द्वारा महिलाओं को भगवा दुपट्टा व पुरुषों को पहचान के लिए कार्ड दिए गए थे। भारी संख्या में मौजूद रहे पुलिस बल की कई स्थानों पर झड़पें भी होती दिखाई दी।
विज्ञापन

मां चंद्रिका देवी मंदिर के सामने गंगा तट पर शाम लगभग 6.45 बजे अद्भुत नजारा दिखा। यहां रायबरेली से आए चेतना उमा महाराज गंगा आरती की तैयारियों में जुटे थे। इस दौरान दुल्लापुर से सफेद पोशाक पहनकर आए करीब दो दर्जन बच्चे पहुंचे। जिससे गंगा तट का दृश्य मनोरम बन गया। उमा महाराज ने सभी बच्चों को अंगवस्त्र के साथ त्रिशूल भी भेंट किए थे। सहस्र रुद्राक्षधारी चेतना उमा महाराज गुरुवार को गंगा महाआरती के आयोजन में गंगा तट पर मौजूद रहकर प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें