फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन नदी पुल के नीचे उतराता मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा(उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के गदोरवा गांव के पास लोन नदी पुल के नीचे गुरुवार सुबह 60 वर्षीय वृद्ध का शव औंधे मुंह उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। जुबान बाहर निकली होने और मुंह से खून निकलता देख ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की। पहचान न होने पर सोशल मीडिया पर उसकी फोटो डालने के साथ आसपास के थानों में भी फोटो भेजी है।
विज्ञापन

गदोरवा गांव के लोग गुरुवार सुबह शौच के लिए लोन नदी पुल की ओर गए थे। जहां उन्होंने पुल के नीचे औंधे मुंह 60 वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा देखा। शव देख हड़कंप मच गया। कोतवाल केएन पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणाें की मदद से शव को बाहर निकलवाया। कुछ देर पहुंचे सीओ एमपी शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और शव की पहचान कराने की कोशिश की। कोतवाली के अनुसार मृतक के हाथ में रामफल गुदा है।
वह धारीदार लुंगी, टी-शर्ट बनियान पहने है। अंगुली में सफेद धातु अंगूठी व राखी पहने है। उसकी दाहिनी आंख में चोट का निशान है। बताया कि आसपास गांव के लोगों को मृतक की पहचान के लिए बुलाया गया। पहचान न होने पर सोशल मीडिया पर उसकी फोटो डालने के साथ अन्य थानों में भी शव मिलने की सूचना दी गई है। बताया कि शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। कहीं दूसरी जगह से लाकर यहां फेंका गया है। शव को मुर्दा घर में रखवाया गया है। पहचान न होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें