फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सीओडी से मंगवाए गए सामान का यूपीआई से भुगतान

Mon, 18 May 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। डाकघर को स्मार्ट बनाने की प्रक्रिया में तेजी आई है। इसी कड़ी में अब डाकिये से मंगाए गए कैश ऑन डिलीवरी (सीओडी) सामान का भुगतान भी यूपीआई यानि ऑनलाइन करने की सुविधा शुरू की गई है। इसके अलावा लोग डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा का प्रीमियम भी ऑनलाइन भर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर ज्ञान बहादुर सिंह व सहायक अधीक्षक सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि डाकिया के माध्यम से ऑनलाइन मंगाए गए सामान के बदले नगदी देने का झंझट खत्म हो गया हे। अब लोग कैश ऑन डिलीवरी (सीओडी) के माध्यम से मंगवाए गए किसी भी सामान के मूल्य का भुगतान यूपीआई यानि क्यूआर द्वारा कर सकते हैं। इसके लिए भारतीय डाक विभाग द्वारा पोस्टमैन के डीएसएस एप में जरूरी परिवर्तन कर दिए गए हैं। डाकिया घर पर जब सीओडी पार्सल लेकर आएगा, तब उसके मोबाइल में क्यूआर के माध्यम से भुगतान किया जा सकेगा। इसके साथ ही डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (पीएलआई) के प्रीमियम भुगतान के लिए काउंटर पर जाकर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। इसका भुगतान भी किसी भी डिजिटल एप के माध्यम से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें