नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मकूर गांव में शनिवार देर रात एक किशोरी का शव घर के कमरे में पंखे में साड़ी से फांसी लटका मिला। पुलिस घटना की जांच कर रही है।मकूर गांव निवासी रामदेवी की 17 साल की बेटी सुनीता, शनिवार रात घर में अकेली थी। रामदेवी और बड़ी दुर्गा घर के बाहर थीं। रात करीब आठ बजे बड़ी बहन घर में गई तो सुनीता का शव पंखे में साड़ी के फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मां व अन्य परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुनीता मानसिक बीमार थी, इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर मान गए। मृतका का भाई सुनील, मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है।अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।