फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली के बदले खाद लेने गोशाला पहुंचा किसान

विज्ञापन
कृषि अधिकारी देवी सिंह की मौजूदगी में गोशाला में पराली उतारता किसान राजकुमार। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। ग्रामीण इलाकों में लगातार चलाए जा रहे जागरुकता अभियान के तहत इस सीजन में पहली बार रविवार को एक किसान एक ट्रैक्टर ट्राली पराली लेकर दसगवां स्थित गोशाला पहुंचा। कृषि बीज भंडार प्रभारी ने किसान का स्वागत किया और क्षेत्र के किसानों को भी प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन

राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय प्रभारी देवी सिंह द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर पराली दो गोबर की खाद लो योजना के तहत जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। किसानों को दो ट्रैक्टर ट्राली धान की फसल की पराली गोशाला को देने पर एक ट्राली गोबर की खाद दी जाती है। रविवार को क्षेत्र के ग्राम दसगवां में संचालित अस्थायी पशु आश्रय केंद्र में गांव का ही किसान राजकुमार एक ट्रैक्टर ट्राली धान की पराली लेकर पहुंचा। बीज भंडार प्रभारी देवी सिंह के सामने किसान ने पराली उतारी। देवी सिंह ने दूसरे दिन दूसरी ट्रैक्टर ट्राली पराली लाने पर एक ट्राली गोबर की खाद ले जाने की बात कही।
गंजमुरादाबाद। अब कंबाइन मशीन संचालक को धान की कटाई कराने वाले किसानों का नाम, पता और मोबाइल नंबर कृषि विभाग को देने होंगे। यदि किसान पराली जलाएगा तो किसान के साथ-साथ कंबाइन संचालक भी बराबर का दोषी माना जाएगा और दोनों पर कार्रवाई की जाएगी। कृषि बीज भंडार प्रभारी देवी सिंह ने बताया कि मशीन संचालक फसल उसी शर्त पर काटेगा जब किसान लिखित देगा कि वह खेतों में पराली नहीं जलाएगा और पराली देकर गोशाला से गोबर की खाद लेने की प्रक्रिया अनिवार्य रुप से अपनाएगा। उन्होंने बताया कि गंजमुरादाबाद विकासखंड में 8 कंबाइन मशीन किराये पर संचालित हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें