फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने कोर्ट के बाहर टप्पेबाज को दबोचा

Sat, 09 Jan 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
17 दिन पहले नकदी और जेवर समेत लगभग दो लाख की टप्पेबाजी करने वाले टप्पेबाज को मोहान के किसान ने कचहरी में दबोच लिया। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन




भीड़ ने भागने की कोशिश कर रहे टप्पेबाज की धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।



मोहान कस्बे  का अलीगंज निवासी किसान जंगली 22 दिसंबर को कचहरी आया था। घर लौटते समय  मोती नगर के टेंपो स्टैंड पर मिले दो युवकों ने उसे पारिवारिक समस्याएं बताते हुए विश्वास में ले लिया।



इसके बाद दोनों युवक उसके घर पहुंचे और बड़ी विपत्ति से बचने के लिए जेवर और नकदी लेकर हसनगंज  बस स्टैंड स्थित संतोषी मंदिर में पूजा करने के लिए बुलाया। इस दौरान दोनों युवक किसान को पूजा में उलझा कर 25 हजार रुपये व डेढ़ लाख के जेवर ले उड़े ।
विज्ञापन




शुक्रवार दोपहर किसी काम से कचहरी आए जंगली ने सत्र न्यायालय के बाहर दोनों टप्पेबाजों को देखा। जंगली जैसे ही पास पहुंचा एक टप्पेबाज भाग निकला, जबकि दूसरे को उसने पकड़ लिया। टप्पेबाज ने धक्कामुक्की कर जंगली को सड़क पर गिरा दिया और भागने का प्रयास किया।



भीड़ ने दबोचने के बाद टप्पेबाज की धुनाई कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में शहर के बंदूहार मोहल्ला निवासी टप्पेबाज ने अपना नाम नाजिम बताया।



पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया पकड़े गए टप्पेबाज से पूछताछ कर उसके साथी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है दोनों ने अब तक कितने लोगों के साथ टप्पेबाजी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें