फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांजी हाउस में आठ मवेशियों की मौत

विज्ञापन
गदनखेड़ा स्थित कांजी हाउस में मृत पड़े मवेशी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। अफसरों की लापरवाही से बेजुबान मर रहे हैं। गोशालाएं (कांजी हाउस और कान्हा गोशाला) मवेशियों के लिए यातनागृह साबित हो रही हैं। गदनखेड़ा में संचालित कांजी हाउस में आठ मवेशियों की मौत हो गई। 15 जानवर मरणासन्न हैं। बारिश से कांजी हाउस की स्थिति ज्यादा खराब हो गई है।
विज्ञापन

कांजी हाउस में कीचड़ का आलम यह कि पैर रखने के लिए सही जगह नहीं मिली। कांजी हाउस के मुख्य गेट के बाहर भी गोबर के ढेर लगे मिले। चरही पूरी तरह से खाली मिलीं। हनुमंत जीव आश्रय के संचालक अखिलेश अवस्थी ने मामले की जानकारी डीएम को दी। इसके बाद आनन-फानन एडीएम नरेंद्र सिंह व एसडीएम सत्यप्रिय सिंह सदर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर पालिका कर्मचारियों को लगाकर साफ-सफाई शुरू कराई। पशु चिकित्सकों को बुलाकर मरणासन्न मवेशियों का इलाज कराया। कांजी हाउस के अंदर की हालत खराब होने से अधिकारी भी अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। एडीएम तो गेट के बाहर से ही लौट गए।
कांजी हाउस में कई गोवंश अचेत अवस्था में पड़े मिले। इलाज कराया जा रहा है। पिछले दो दिनों में हुई बारिश से यहां जलभराव की स्थिति बन गई। व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्यप्रिय सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें