फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहीं आशा कार्यकर्ता

विज्ञापन
हसनगंज सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह को ज्ञापन देती आशा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर रहीं। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएचसी प्रभारी को दिया। हड़ताल का असर कोविड टीकाकरण पर पड़ा।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता कल्याण समिति की ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को 18 हजार मानदेय दिया जाए। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने के साथ आशा कार्यकर्ताओं की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाए। चुनाव से पहले मांगें पूरी हों अन्यथा सभी मुख्यालय पर धरना देने के लिए बाध्य होंगी। इस दौरान मधुरानी, पुष्पा, जनकदुलारी, गीता, संगीता, रेणु, रंजीता, सन्नो, सुंदारा उपस्थित रहीं। हसनगंज में आशा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर प्रभारी को मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही। ममता तिवारी, गुड्डी, किरन वर्मा, सरोजनी, अनीता, रेनू, कलावती, रेखा, मंजू देवी व कमला उपस्थित रहीं। सफीपुर में आशा कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें