फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखें, सीना चौड़ा, बोले-शहीदों तुम्हें सलाम

विज्ञापन
स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते एसपी अविनाश पांडेय व अन्य पुलिस कर? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शहीद पुलिसकर्मियों की याद में गुरुवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। एसपी ने शहीद स्थल पर पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। जिले के सभी थानों में भी पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल पर एसपी अविनाश पांडेय ने शहीद पुलिसकर्मियों को याद किया। शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। एसपी ने कहा कि हम सभी को शहीदों के त्याग से प्रेरणा लेनी चाहिए। कर्तव्य पालन के लिए उन्होंने प्राणों की परवाह तक नहीं की और शहीद हो गए। इस दौरान एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ सिटी कृपाशंकर व सीओ लाइन बीनू सिंह मौजूद रहीं। वहीं सभी थानों में भी स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।
बीघापुर में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक ने सुभाष इंटर कालेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। उन्होंने थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी शहीद एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) जवान विजय कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीद विजय कुमार जम्मू कश्मीर में 42वीं बटालियन के सिपाही थे। 21 अक्तूबर को वह शहीद हो गए थे। श्रद्धांजलि सभा में प्रभारी निरीक्षक जेबी सिंह ने सैनिक के पिता देशराज व मां कृष्णावती को फ्लैग लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान छोटेलाल, प्रधानाचार्य संजय त्रिवेदी, सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट सतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें