खाद बीज न मिलने पर दिपवल समिति पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
- फोटो : UNNAO
औरास। दिपवल गांव की साधन सहकारी समिति पर खाद और बीज न मिलने से गुस्साए किसानों ने हंगामा किया। सचिव भवन सही न होने के कारण दूसरी समिति से वितरण करने की बात कह रहे हैं।
दिपवल गांव में साधन सहकारी समिति संचालित है। यहां के सचिव दिपवल समिति की खाद गांव से 12 किलोमीटर दूर सीमऊ समिति पर ले जाकर किसानों को वितरित करते हैं। इससे किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। कई बार सचिव से कहने के बावजूद वह किसानों की समस्या न सुनकर अपनी मनमानी कर रहे थे। शुक्रवार को गांव के बीडीसी बबलू रावत के साथ गांव के ही रामविलास, रामप्रताप, काशीनाथ, विनीत सिंह, छोटेलाल, राहुल, जितेंद्र सिंह ने समिति पर पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है जब गांव में साधन सहकारी समिति की बिल्डिंग बनी हुई है तो सचिव दूसरी जगह खाद उठा कर क्यों ले जाते हैं। यह भी आरोप लगाया कि दो-चार किसानों को छोड़कर किसी को खाद नहीं मिलती है। सचिव ओम प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि समिति का भवन ठीक नहीं है। इसलिए यहां खाद नहीं वितरित जा रही थी। अब खाद का वितरण दिपवल समिति से ही कराएंगे।