फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से कटकर गेट मैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। कानपुर-बालामऊ रेल मार्ग पर गेट नंबर आठ पर तैनात गेट मैन की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। रात भर शव ट्रैक पर पड़ा रहा।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सालेह नगर करौंदी निवासी ब्रजेश कुमार (45) पुत्र बल्देव प्रसाद सेवा निवृत्त फौजी था। वह कानपुर-बालामऊ रेल मार्ग पर पूरा निस्फ पंसारी गांव के गेट नंबर आठ पर गेटमैन की नौकरी कर रहा था। सुबह रात 10 बजे से सुबह आठ बजे तक ड्यूटी करता था। 23 सितंबर को भी वह ड्यूटी करने गया था। क्रासिंग पर गेट में बूम न होने से रस्सी से बंद करने की व्यवस्था है। रात दो बजे मालगाड़ी गुजरी थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसी की चपेट में आने से इसकी मौत हो गई। इस रेलमार्ग पर अन्य कोई ट्रेन रात में न आने से किसी को पता भी नहीं चला। रात भर शव ट्रैक पर ही पड़ा रहा। सुबह छह बजे क्रासिंग से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई रजनीश कुमार ने बताया कि सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के तहत रेलवे में गेट मैन की नौकरी कर रहा था। कार्यवाहक माखी थाना प्रभारी कमल दुबे ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से गेट मैन की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें