फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवती चरण वर्मा की प्रतिमा पर छतरी लगेगी

विज्ञापन
साहित्यकार बाबू भगवतीचरण वर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद नमन करते राज्यमंत्री मोहसिन - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सफीपुर। साहित्यकार बाबू भगवतीचरण वर्मा की 118 वीं जयंती पर गोष्ठी र्हुई। अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने भगवतीचरण वर्मा की प्रतिमा पर छतरी लगवाने और पुस्तकालय के भवन के जीर्णोद्धार की घोषणा की है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने साहित्यकार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि बाबू भगवतीचरण वर्मा के नाम से कस्बे को देश ही नहीं विदेशों में भी जाना गया। कस्बे में साहित्यकार की यादगारें मिटने लगी थीं। इसको देखते हुए भगवतीचरण वर्मा पार्क का सुंदरीकरण कराकर प्रतिमा स्थापित कराई। मियागंज का नाम बदलकर मायागंज करने की तैयारी पर कहा कि नाम परिवर्तन से किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने देश को अखंड भारत बताया। कहा कि भाजपा द्वारा किए गए संकल्प को पूरा करने में समय भले लगे लेकिन उसका पूरा होना तय है। कश्मीर में धारा 370 इसका प्रमाण है। राज्यमंत्री ने साहित्यकारों व कवियों को माला पहना कर सम्मानित किया। अर्चना परिषद के कोषाध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी ने राज्यमंत्री को अभिनंदन पत्र भेंट किया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने सभी अतिथियों को बैज लगाया। राज्यमंत्री ने कहा कि कस्बे में उन्नाव-हरदोई मार्ग से निकलकर रेलवे स्टेशन तक जाने वाले मार्ग का नाम साहित्यकार के नाम पर किया जाएगा। मोहल्ले का नाम भी भगवतीचरण के नाम पर जल्द प्रस्ताव किए जाने की चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें