फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामेडिय राजीव बोले, सिमट रहा हास्य व्यग्य का दायरा

विज्ञापन
मोतीनगर स्थित स्टैंडअप कामेडियन के आवास पर पत्रकारों से बात करते मशहूर हास्य कलाकार राजीव निगम। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। मशहूर कामेडियन राजीव निगम ने हास्य व्यंग्य के सिमटते दायरे पर चिंता जताई। कहा कि समाज को स्वस्थ मनोरंजन देना हमारा काम है। सामाजिक कुरीतियों पर बात करना कलाकार का धर्म है।
विज्ञापन

मोतीनगर निवासी अपने भांजे व स्टैंडअप कामेडियन लक्ष्य निगम के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस समय यदि किसी दल या किसी विशेष पर कोई बात या व्यंग्य लिखते हैं, बोलते हैं तो अब लोग हास्य कलाकार को उस दल का समझने लगते हैं। कलाकार का कोई दल और धर्म नहीं होता। वह सबके लिए बराबर है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1996 में शेखर सुमन के शो मूवर्स एंड शेखर की पटकथा लिखी थी। शो पांच साल तक टीवी पर चला था। आज के दौर में इस तरह के टीवी शो स्क्रीन से गायब हो चुके हैं। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद ट्वीटर पर उनकी वीडियो को ट्वीट करते रहते हैं। कोरोना ने कलाकारों को घरों में कैद कर दिया है। लॉकडाउन खुलने के बाद भी हम सब वैसे ही हैं जैसे लॉकडाउन में थे। राजीव निगम ने बताया कि उनकी जल्द एक फिल्म दर्शकों के सामने होगी। इस दौरान राजीव की बहन मंजू निगम व बहनोई अनुज कुमार निगम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें