फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाभिषेक के लिए शिवालयों में भीड़

विज्ञापन
गोकुल बाबा मंदिर में भगवान भोलेनाथ का पूजन करते भक्त। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से देर शाम तक हर-हर, बम-बम के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए एक बार में पांच भक्तों के मंदिर में प्रवेश दिया गया। हालांकि इसके बाद भी कुछ मंदिरों में श्रद्धालु सामाजिक दूरी को नजर अंदाज कर गए।
विज्ञापन

मगरवारा स्थित गोकुल बाबा मंदिर, हजारीटोला मोहल्ले के प्राचीन सिद्धनाथ बाबा मंदिर, बड़ा चौराहा स्थित झंडेश्वर मंदिर सहित अन्य मंदिरों भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए भक्त सुबह से ही कतार में लग गए थे। अपना नंबर आने पर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। दूध, दही, शहद, धतूरा, बेलपत्र, फल व मिष्ठान चढ़ाया। बांगरमऊ के बाबा बोधेश्वर महादेव, नगर स्थित सिद्धेश्वर महादेव, संडीला मार्ग क्रॉसिंग के निकट भैरवानंद शिव व दुर्गेश्वर महादेव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। इन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने कोविड नियमों का पालन करते हुए भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें