फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमरौली फीडर से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। सोनिक सबस्टेशन के चमरौली फ ीडर प्रथम व द्वितीय से संबद्ध गांवों में पखवारे से बिजली आपूर्ति बदहाल है। सोमवार रात दोनों फ ीडर क्षेत्रों में आपूर्ति 14 घंटे बाधित रही। उपभोक्ता अधिकारियों को फोन लगाते रहे, लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

फीडर से जुड़े गांव तारगांव, रायपुर बुजुर्ग, बड़ौरा, दुआ, मुर्तजानगर, सोनिक, रूपऊ, ओरहर व मुलुक गडार सहित तीन सैकड़ा मजरों में आपूर्ति की जाती है। इन क्षेत्रों में लोगों को बमुश्किल पांच घंटे बिजली आपूर्ति हो पा रही है। सोमवार को दोनों फ ीडरों में पूरी रात बिजली आपूर्ति नहीं हुई। उपभोक्ताओं में रामसजीवन, शिवकुमार, बिंदाप्रसाद, धर्मेंद्र सिंह व कल्लू ने बताया कि विभाग फ ाल्ट ठीक करने में 8 से 10 घंटे लगा देता है। एसडीओ राजकुमार ने बताया कि बारिश में फाल्ट खोजने और ठीक करने में वक्त लगता है। समस्या को जल्द ही हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें