चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के ग्राम थाना स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में शार्टसर्किट से सर्वर के तार में आग लग गई। कंप्यूटर व अन्य उपकरण जल गए। बैंक प्रबंधक पुनीत कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे बैंक बंद होने के बाद शार्टसर्किट से सर्वर के तार में आग लग गई। आग की लपटों ने सर्वर सहित अन्य उपकरण सहित करीब तीन लाख के उपकरण नष्ट हो गए। घटना सोमवार शाम पांच बजे के बाद हुई। मालिक मुन्ना तिवारी ने सूचना दी तब घटना की जानकारी हुई। दमकल से आग बुझाई। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बैंक के अंदर आग लगी थी बाहर से ताला बंद था।