फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो नंबर-11- निपुण का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। थानाक्षेत्र के कबरोई गांव में नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर के कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के कबरोई गांव निवासी अनिल कुमार का छोटा बेटा निपुण उर्फ छोटू (13) कस्बे में एक कोचिंग सेंटर से नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मंगलवार सुबह बाग जाकर आम तोड़ने जाने की जिद करने लगा। बारिश से चलते परिजनों ने डांट दिया। इसके बाद वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद चाचा गोविंद ने कमरे का दरवाजा खोल तो भतीजे का शव फंदे से लटका देखा। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मां गोमती, भाई गोलू और बहन शिवानी का बुराहाल है। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष राजबहादुर ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
नवाबगंज। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के महनौरा गांव में छात्रा का शव घर के भीतर कुंडे में फ ंदे से लटका मिला। गांव निवासी गया प्रसाद की 17 वर्षीय पुत्री मोहिनी रावत का शव मंगलवार भोर पहर घर के जीने में कुंडे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने तफ्तीश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहिनी कक्षा 11 की छात्रा थी। तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। भाई आशीष व मां गंगाजली का रोकर बुरा हाल हो गया। पिता कास्मेटिक का सामान बेचते हैं। सोहरामऊ एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया पिता ने आत्महत्या करने की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें