अजगैन। जालसाज ने एटीएम बदल कर किसान के बैंक खाते से 11500 रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने अजगैन कोतवाली में तहरीर दी है। अजगैन थानाक्षेत्र के बगरही गांव निवासी विजय शर्मा मंगलवार को खरीदारी करने के लिए बाजार गया था। एटीएम बूथ में रुपये निकालने के दौरान पहुंचे एक युवक ने मदद के बहान उसका एटीएम
कार्ड बदल लिया। बाद में रुपये न निकलने की बात कहकर चला गया। कुछ ही देर में विजय के मोबाइल पर खाते से एक बार में दस हजार और दूसरी बार डेढ़ हजार रुपये निकालने का मैसेज आया तब टप्पेबाजी की जानकारी हुई। पीड़ित ने अजगैन कोतवाली में तहरीर दी है। अजगैन कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।