फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे दंपति से एक लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे बाइक सवार दंपति से रास्ते में दो लुटेरों ने मारपीट कर एक लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। तमंचा होने की आशंका पर पति व साथ रहा बेटा उन्हें पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका। पुलिस ने जांच की और पीड़ित से चोरी की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

आसीवन थाने के कादिरपुर गांव निवासी किसान रामप्रसाद कनौजिया बुधवार दोपहर अपनी पत्नी कुसुमा व 22 वर्षीय बेटे रोहित के साथ हैदराबाद स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से रुपये निकालने पहुंचे। एक लाख रुपये निकालने के बाद तीनों बाइक से घर लौटे रहे थे। उन्नाव-संडीला मार्ग पर मकबूलखेड़ा गांव से कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर बाइक रोकवा ली। पीछे बैठा लुटेरा नीचे उतरा और कुसुमा से मारपीट कर बैग छीन लिया। पति व बेटा जब तक बाइक से उतरते लुटेरे ने अपनी कमर में हाथ लगाया। तमंचा होने की आशंका पर पिता-पुत्र उन्हें रोकने का साहस नहीं जुटा सके। पलक झपकते ही बैग लेकर लुटेरे भाग गए। एसओ राजेश सिंह ने बताया मामला चोरी का है। बाइक पर बैग रखकर सभी लघुशंका करने चले गए। इसी बीच बैग कोई चोरी कर ले गया। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें