फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: जिला अस्पताल में कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव, सूअरों ने नोंच डाले दोनों हाथ

Wed, 16 Oct 2019 06:40 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
कूड़े के ढेर में पड़ा मिला नवजात का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव में जिला महिला अस्पताल के प्रसवोत्तर केंद्र के पास बुधवार को नवजात बच्चे का शव कूड़े के ढेर में पड़ा मिला। सूअरों ने बच्चे के दोनों हाथ नोच डाले थे। लोगों ने जब शव देखा तो अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


हालांकि सूचना के बाद भी कोई स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रसवोत्तर केंद्र से लाकर नवजात बच्चे के शव को खुले स्थान में फेंकने की आशंका जताई जा रही है।

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू दुबे ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली थी। बताया कि किसी ने शव बाहर से लाकर प्रसवोत्तर केंद्र के निकट झाड़ियों में फेंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें