फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपंचमी पर नागों को दूध पिलाकर मांगी सुख समृद्धि

विज्ञापन
नागपंचमी पर्व पर मौरावां में झूला झूलते बच्चे। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शनिवार को नागपंचमी का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चौराहों पर गुड़िया पीटी गई। भक्तों ने नागों को दूध पिलाया और उनकी पूजा अर्चना की। साथ ही सुख समृद्धि की कामना की। नागपंचमी पर आसमान पतंगों से पटा रहा और सुबह से शाम तक खूब पेंच लड़े।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए लोगों ने नागपंचमी का त्योहार घरों में ही मनाया। बच्चों ने कपड़े की गुड़िया बनाई और चौराहों पर ले जाकर डंडे से पिटाई की। इसके बाद घरों मेें बने पकवानों का आनंद लिया। लोग पतंग व मांझा लेकर घरों की छतों पर पहुंच गए। सुबह से शाम तक आसमान पतंगों से पटा रहा। खूब पेंच लड़े। बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी पतंगबाजी का खूब लुप्त उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें