फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत पोर्टल पर डाटा फीड करने में न हो लापरवाही-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। राहत पोर्टल पर डाटा फीड किए जाने के साथ राशन किट वितरण, निगरानी समिति के साथ श्रमिकों के स्किल मैपिंग की फीडिंग को लेकर डीएम ने विकासभवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक सर्वहित बीमा योजना, गोवंश आश्रय स्थल, कान्हा गोशाला, एमआरएफ सेंटर के कार्य प्रगति के साथ शौचालय निर्माण शहरी, पीएमएवाई शहरी, प्रधानमंत्री किसान योजना आदि योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने निर्देश दिए कि जो डाटा अभी बचा है उसे तत्काल फीड कर सत्यापन कराया जाए। एसडीएम खुद आने वाली डाक खोल कर देखें, पढ़ें और उसे समझें। एसडीएम के पास रेवेन्यू विभाग का शासनादेश अवश्य होना चाहिए। उसका नियमित पालन हो। बाढ़ संबंधी सामग्री की पूरी व्यवस्था हो। किसी भी सामग्री की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक एप डाउनलोड करा कर प्रचार-प्रसार कराएं। ताकि पता चल सके कि बिजली कब कहां गिरने वाली है। इससे लोग जागरूक होंगे। निगरानी समितियां पूरी तत्परता से काम करें। समिति के सदस्यों के पास पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर हैं या नहीं इसकी जानकारी लें। सर्विलांस टीमें चौबीस घंटे एक्टिव रहें। अगले तीन दिन में संक्रमण रोकने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
अधिशासी अभियंता आरईडी को खड़ंजा का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही सामुदायिक शौचालय व जियो टैगिंग का फीगर सही करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार व एसडीएम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें