फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नहीं पूरा हुआ नॉन इंटरलॉकिंग का काम, दो दिन और प्रभावित रहेंगी ट्रेनें

Sun, 03 Aug 2025 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर ओएचई लाइन का काम करते कर्मचारी - फोटो : जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर ओएचई लाइन का काम करते कर्मचारी
विज्ञापन
उन्नाव/नवाबगंज। जैतीपुर स्टेशन के यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का काम जा रहा है। इसलिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ पैसेंजर 29 जुलाई से दो अस्त तक निरस्त की गई थी, लेकिन काम पांच दिन में पूरा नहीं हो पाया है। अब दो दो दिन का समय और बढ़ाया गया है। ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। झांसी पैसेंजर ट्रेन तीन और चार अगस्त को उन्नाव नहीं आएगी, जबकि नौ पैसेंजर ट्रेनें भी जैतीपुर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।
विज्ञापन

कानपुर- लखनऊ रेल मार्ग के जैतीपुर स्टेशन स्थित यार्ड में रेलवे, नॉन इंटरलॉकिंग व नई रेलवे लाइन बिछाने का काम कराया जा रहा है। इसलिए 29 जुलाई से दो अगस्त तक के लिए 51813 व 51814 झांसी पैसेंजर ट्रेन निरस्त की गई थी, लेकिन अभी काम पूरा नहीं हो पाया है।
रेलवे की ओर से ट्रेन का निस्तरीकरण दो दिन और बढ़ाया है। वहीं 55345 लखनऊ-कासगंज पैसेंजर ट्रेन, 64203 लखनऊ- कानपुर मेमू, 64211 लखनऊ- कानपुर मेमू , 51814 लखनऊ- झांसी पैसेंजर, 64255 उतरेटिया- कानपुर मेमू, 55346 कासगंज- लखनऊ पैसेंजर, 64204 कानपुर- लखनऊ मेमू, 64212 और 64214 कानपुर- लखनऊ मेमो पैसेंजर तीन और चार अगस्त को जैतीपुर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जन संपर्क अधिकारी अंकित पाठक ने बताया कि जैतीपुर स्टेशन पर स्थित यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग काम किया जा रहा है। इसलिए रेलवे की ओर से यह निर्णय लिया गया है।



दो दिन 50 मिनट देर से आएगी वंदे भारत

नॉन इंटरलॉकिंग काम के कारण 22426 आनंद विहार- अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तीन और चार अगस्त तक आनंद विहार टर्मिनल से 50 मिनट की देरी से चलेगी। यह ट्रेन अब सुबह 6:10 की बजाए सात बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें