फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का जश्न मना रहे लोगों ने युवक पर झोंकी फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। सड़क किनारे डीजे बजाकर नए साल का जश्न मना रहे लोगाें ने घर जा रहे बोलेरो सवार युवक को रोककर गालीगलौज की। विरोध करने पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने सात नामजद व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चहलहा के मजरा शिव दुलारपुरवा निवासी दिलीप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार रात लगभग 10 बजे कानपुर से कार से घर लौट रहा था। माढ़ापुर मार्ग पर बांगरमऊ के ग्राम मुझेया में गांव के ही कई लोग सड़क घेरकर डीजे बजा रहे थे। जैसे ही उसकी कार मौके से निकली, सभी ने उसे रोक गालीगलौज शुरू कर दी।
दिलीप ने भाई रोहित को फोन पर जानकारी दी। जिस पर वह दो अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गया। इसी बीच गालीगलौज कर रहे दीपांशु यादव ने तमंचे से फायर कर दिया। किसी तरह खुद को बचा भाई व दो अन्य साथियों वह थाने पहुंचा। पीड़ित दिलीप की तहरीर पर अनीश, शिवकुमार, दीपू, मुन्नू, दीपांशु, निर्भय, कल्लू व आठ अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें