फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचलगंज कस्बे को नए फीडर से जोड़ा गया

Sat, 11 Jul 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। अचलगंज कस्बा को गुरुवार को नए फीडर से जोड़ दिया गया। इससे यहां के लोगों को 15 साल से झेल रहे विद्युत संकट से छुटकारा मिल गया। विद्युत उपकेंद्र मवइया माफी के अवर अभियंता आरसी सचान के नेतृत्व में भगवंत नगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने फीडर में लगाई गई नई ट्राली का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था खराब है। जिसे वह स्वीकार करते हैं। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते उपभोक्ताओं को जनभावनाओं के अनुरूप विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। ऊपर बैठे उच्चाधिकारी कमरों में बैठकर रोस्टर बना रहे हैं। जिसके विरुद्ध हम सत्ता पक्ष में होते हुए भी लड़ाई लड़ रहे हैं। सूबे की सपा सरकार भी विद्युत समस्या से उबरने के रास्ते खोज रही है। नए फीडर से अचलगंज व लोहचा के साथ ही मवइया माफी को जोड़े जाने का आदेश जेई को दिया गया था।

अब तक एक ट्राली के सहारे क्षेत्र के तीन भागों को आच्छादित किया जा रहा था। जिससे पहले फीडर में अचलगंज, लोहचा, दूसरे में हड़हा और तीसरे से रानीगंज क्षेत्र के गांव जोड़ गए थे। अब तक छुटपुट फाल्टों के दौरान पूरे क्षेत्र की लाइन काट दी जाती थी। लेकिन अब इस प्रकार की समस्याओं से निजात मिल जायेगा। इस दौरान विनोद गुप्ता, राजीव वर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, सोनू सिंह, अमित गुप्ता, शिवलाल, हरिपाल यादव, संजय, मोमा व शिव किशोर साहू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें