फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गर्मी से मिली राहत

Sat, 11 Jul 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दो घंटे की शुक्रवार को झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली तो ग्रामीण इलाकोें मेें खेती-किसानी के काम में तेजी आ गई। हालांकि इस बारिश से शहर मेें भीषण जलभराव हो गया है।
विज्ञापन


गुरुवार रात को ही अचानक मौसम ने पलटी खाई थी। रात को ही आसमान में बादल छा गए थे। उस समय भी करीब एक घंटे की ठीकठाक बारिश हुई थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर तीन बजे के बाद फिर अचानक मौसम ने पलटी खाई।

आसमान बादलों से पट गया। इसके कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक बारिश शुरू होने से सड़क से गुजर रहे लोग इधर-उधर सिर छुपाने के लिए भागते नजर आए। करीब दो घंटे तक ठीकठाक बारिश हुई। शाम सात बजे तक हल्की बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन


इसके चलते अचानक तापमान मेें भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम व न्यूनतम पारा कम होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं खेती-किसानी के काम में भी तेजी आ गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें