फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, सड़क पर गिरे मां-बेटे, कार ने दोनों को रौंदा, मौत

Tue, 02 May 2023 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर गौरइया गांव के पास दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ पर गौरइया खुर्द गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में मां-बेटे सहित पांच लोग घायल हो गए। इस दौरान एक कार सड़क पर गिरी महिला व उसके चार साल के बेटे को कुचलते हुए निकल गई। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया।

विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतका के देवर और दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आसीवन थाना क्षेत्र के गांव कुरसठ निवासी जाबिर की पत्नी शमीमा (30) देवर तुफैल (25) व अपने चार साल के बेटे अर्श के साथ बाइक पर हरदोई जिले जा रही थी।
दूसरी तरफ लखनऊ से काकोरी थाना क्षेत्र के आलमपुर इंदुकरा गांव निवासी सचिन (22) शुभम (15) को बाइक पर बैठाकर आ रहा था। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर गौरइया गांव के पास दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

विज्ञापन

इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही कार शमीमा और उसके चार साल के बेटे अर्श को कुचलते हुए निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार काफी तेज रफ्तार में थी, जिससे मां-बेटे को बचने का मौका तक नहीं मिल सका। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शमीमा और उसके बेटे अर्श को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जबकि उसके देवर सहित तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना घर पहुंचे पति जाबिर और बेटे अबूजर सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाली कार का पता लगाया जा रहा है। परिजनों को सूचना देकर बुला लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें