उन्नाव। पहलगाम में हुए हमले के बाद अब पाकिस्तान से युद्ध की आशंका को देखते हुए सिविल डिफेंस की मॉकड्रिल का आदेश हुआ है। पुलिस की ओर से इसकी तैयारी कर ली गई है। आज जिले की सभी तहसील क्षेत्रों के साथ शहर के बड़े प्रतिष्ठान में इसका रिहर्सल होगा।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि नागरिक सुरक्षा से जुड़ी मॉकड्रिल के माध्यम से आपदा तैयारी और सुरक्षा उपायों के बारे में स्कूल, समुदाय को प्रोत्साहित और संवेदनशील बनाना है। इसके लिए एएसपी और सभी सर्किल सके सीओ अपने स्तर से यह रिहर्सल संपन्न कराएंगे। शहर में भी किसी बड़े प्रतिष्ठान में इसका रिहर्सल किया जाएगा। साथ ही रात आठ बजे बिजली आपूर्ति रोककर ब्लैक आउट का भी रिहर्सल होगा। तैयारी को लेकर देर शाम सभी सर्किल के सीओ ने अपने-अपने थानों में बैठक भी की है।