यूएनओपी 8 विजयी टीम को ट्राफी देते बसपा प्रभारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अतरसई मैदान पर एपीएल क्रिकेट कप के फ ाइनल मैच में श्रेयश की धमाकेदार पारी से अतरसई ने मंगतखेड़ा को 10 विकेट से हराकर ट्राफ ी अपने नाम कर ली। मुख्य अतिथि बसपा प्रभारी अनिल सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया।
फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी कर मंगतखेड़ा की टीम 14 ओवर में मात्र 77 रन पर ढेर हो गई। जिसमें दिलीप ने 12, ज्ञानू ने 13 व रिंकू ने 9 रन बनाए। मंगतखेड़ा की टीम की ओर से शानू ने घातक गेंदबाजी कर तीन व ऋ षभ ने दो खिलाड़ियों को वापस भेजा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अतरसई की टीम ने मात्र पांच ओवर में ही 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इसमें श्रेयश के तूफ ानी 67 रन व फ राज के 17 रन शामिल रहे।
श्रेयस को मैन आफ द मैच व सीरीज में 325 रन बनाने पर मैन आफ द सीरीज का खिताब दिया गया। अतरसई के शानू को 17 विकेट लेने पर बेस्ट बल्लेबाज घोषित किया गया। बसपा प्रभारी अनिल सिंह ने विजेता टीम को ट्राफ ी दी। इससे पूर्व आयोजक मंडल में जयशंकर पांडेय, विमलेश सिंह, नरेश त्रिवेदी, दिनेश, सुधीर, दीपक त्रिवेदी, विकास, कैलाश सिंह, श्रीप्रकाश त्रिपाठी, शिवनारायण व जिला पंचायत प्रतिनिधि राजू लोधी को सम्मानित किया गया।