फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या हादसा: उन्नाव में मचा हड़कंप, लापता मासूम का शव कुएं में मिला

Tue, 07 Sep 2021 10:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव में दो दिन से लापता चार वर्षीय बच्चे का शव एक कुएं में मिला है। इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव में रविवार सुबह से लापता चार वर्षीय बच्चे दीपांशु का शव घर से करीब 200 मीटर दूर एक कुएं में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना घरवालों को देने के साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही पुलिस लोगों से पूछताछ भी कर रही है।

विज्ञापन


कुछ संदिग्धों पर पुलिस की नजर है, लेकिन अभी तक यह हादसा है या हत्या इसको लेकर कोई भी बयान नहीं आया है। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि मासूम की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया हो, जिससे की हत्या को हादसे का रूप दिया जा सके।

उधर, इस घटना से पीड़ित परिवार और इलाके में लोगों में आक्रोश भी है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है। एएसपी व सीओ भी मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें