फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी युवक की हत्या, बंद प्लॉट में मिला शव

विज्ञापन
शहर के काशीराम कालोनी में प्लाट के अंदर प्रवासी का शव मिलने के बाद घटना स्थल पर लोगों से जानकारी ? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के मोहल्ला कांशीराम में एक माह पहले मुंबई से लौटे प्रवासी युवक का शव घर से करीब दो किमी दूर बंद प्लॉट में मिला। उसकी गमछे से गला कसकर हत्या की गई। रविवार सुबह पौधों की सिंचाई करने गए प्लॉट मालिक के नाती ने मौरंग के ढेर पर शव देखकर परिजनों को जानकारी दी। एसपी, सीओ सिटी और कोतवाली पुलिस स्क्वाड के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्लॉट मालिक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व शव छिपाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कल्याणी देवी निवासी विजय सैनी (30) पुत्र होरीलाल करीब डेढ़ साल पहले माता-पिता से अलग शहर के मोहल्ला पीडी नगर में किराये पर पत्नी राखी व तीन साल के बेटे आयुष के साथ रह रहा था। 6 माह पहले वह एक फैक्टरी में काम करने के लिए मुंबई गया था। विजय के मुंबई जाने के बाद पत्नी राखी अपने मायके बीघापुर के बहुराजमऊ गांव चली गई। लॉकडाउन होने से विजय 11 मई को मुंबई से लौट आया। परिजनों की सूचना पर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया।
विजय की मां रन्नोेेदेवी ने घर में जगह न होने पर बड़े बेटे अजय के कांशीराम स्थित कॉलोनी नंबर 152 में उसे होम क्वारंटीन कराया था। मां व फूफा उसकी देखभाल कर रहे थे। क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद विजय अपने कल्याणी मोहल्ला स्थित घर चला गया। इसी मोहल्ले में रहने वाले विजय के फूफा कैलाश ने बताया कि वह मां के यहां चार दिन रुका। पांचवें दिन उसकी पत्नी राखी ने फोन करके विजय को बताया कि वह पीडीनगर आ गई है। इसके बाद विजय परिजनों से पीडी नगर जाने की बात कहकर चला गया। पत्नी व बेटे के साथ वह चार दिन रुका। इसी बीच पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो पत्नी फिर से बेटे आयुष को लेकर मायके चली गई।
विज्ञापन

विजय अपनी मां के पास मोहल्ला कल्याणी देवी आ गया। यहां तीन दिन रुकने के बाद वह 12 जून शुक्रवार शाम को घर से निकला और लौटकर नहीं आया। फूफा के अनुसार उसकी तलाश की गई लेकिन नहीं मिला। रविवार सुबह उसका शव कांशीराम कॉलोनी रेलवे लाइन के पास मोहल्ला दरोगाबाग निवासी सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक सत्यनारायण के बंद प्लॉट में मिला। इसकी जानकारी तब हुई जब सत्यनारायण का नाती प्रज्ज्वल प्लॉट में पौधों को सींचने गया था। प्रज्ज्वल ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र पहुंचे और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। सीओ सिटी यादवेंद्र यादव, एएसपी दक्षिणी धवल जायसवाल व एसपी विक्रांतवीर भी पहुंचे। उन्होंने फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर बारीकी जांच कराई। एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की है। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि प्लॉट मालिक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें