उन्नाव। पश्चिम बंगाल के कोलकाता ड्यूटी के दौरान प्रशिक्षु डॉक्टर की सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना के विरोध में सोहरामऊ स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। दिवंगत की आत्म शांति के लिए सभी ने दो मिनट का मौन रखा।
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और मेडिकल छात्र-छात्राओं ने पीड़िता को न्याय और उसके साथ घटना करने वालों को फांसी की सजा की मांग भी की। देर शाम को एकजुट हुए डॉक्टरों और छात्रों ने घटना पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद मोमबत्ती जलाकर कॉलेज परिसर से गेट के बाहर पहुंचकर लखनऊ-कानपुर हाईवे पहुंचे। यहां सभी ने दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान छात्र हाथों में पोस्टर भी लिए थे। इस दौरान पुष्पेंद्र कुमार, यश खुराना, उत्कर्ष, आनंद सिंह, पारुल धामा, फातिमा, शीतल, अनुज, कौशल आदि शामिल रहे।