गंजमुरादाबाद। नसिरापुर स्थित एक गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 32 जोड़ों का विवाह कराया गया। इस दौरान बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। कहा कि सरकार गरीबों और हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रही है।
बैंड बाजे के साथ आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में दसगवां की आरती, शालिनी, किरन, अंकिता, गुलाबपुरवा की रीतिका पाल, गोशाप्रयागपुर की शिवानी, गोवापट्टी की सरिता देवी और नाजिमी, जसरापुर की वंदना और मरियम, बल्लापुर की आरती, रसूलपुर रूरी की रूखसार, प्रीती और आफरीन, सुलतानपुर की रीतिका की शादी हुई। खंभौली की मानसी, सिरधरपुर की आरती, रुरी सादिकपुर की रोशनी, जटपुर बेल्थरा की दीपा, जहांगीराबाद की रागिनी और रुबी, आजमखेड़ा की रोमी, गोशाकुतुब की मनीषा, सुब्बाखेड़ा की सुधा विवाह बंधन में बंधी।
ब्योलीइस्लामाबाद की शालिनी, दारापुर की अनीता, भिक्खनपुर गोपालपुर की शांति, चिंगरपुरवा की रेखा और उम्मरपुर बख्तौरी की पिंकी की शादी कराई गई। खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, एडीओ समाज कल्याण श्रीमन लाल, जिला पंचायत सदस्य रावेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, कैलाश शुक्ला, सोनू सिंह चंदेल और पुत्ती लाल गौतम ने आशीर्वाद दिया।