फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लारेंस टीम ने जीती फुटाबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
फुटबॉल मैच में जीत के बाद खुशी जाहिर करते सेंट लॉरेंस टीम के खिलाड़ी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में सेंट लारेंस स्कूल ने स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम को 6-5 से हरा दिया।
विज्ञापन

जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल काफी रोमांचक रहा। मैच के अंत से कुछ मिनट पहले तक दोनों टीमें पांच-पांच गोल की बराबरी पर थीं। अंतिम क्षणों में लारेंस स्कूल की टीम ने छठवां गोल कर मैच जीत लिया। बेहतरीन खिलाड़ी का अवार्ड स्टेडियम टीम के अभय चौरसिया को दिया गया। बेहतरीन गोल कीपर का अवार्ड सेंट लारेंस के रितुराज शुक्ला और डिफेंडर का अवार्ड इसी टीम के तन्मय शर्मा को दिया गया।
विज्ञापन

जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव डॉ. भूपेंद्र सिंह ने दोनों टीमों को बधाई दी। अध्यक्ष पप्पू सिंह व सचिव कपिल पांडेय ने प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाओं के आगे बढ़ने की बात कही। फुटबाल के राष्ट्रीय कोच रतनदीप पाल, सीनियर खिलाड़ी मजहर खान ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। केंद्रीय विद्यालय के कोच गोविंद थापा, अश्विनी शुक्ला, गजेंद्र सिंह, लईक अहमद खान, कल्पना कमल, विकास अवस्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें