फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: कुलदीप सेंगर की बेटी ने कांग्रेस पर उठाए सवाल, बोली- उन्नाव कभी नहीं स्वीकारेगा

Sun, 16 Jan 2022 11:21 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव

सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को संबोधित वीडियो संदेश में ऐश्वर्या ने कहा है कि ‘मैं लड़की हूं, इसलिए सच सबके सामने लाने के लिए लड़ सकती हूं।’
विज्ञापन
विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव के सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने सदर सीट से दुष्कर्म पीड़िता की मां को टिकट देने पर कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को संबोधित वीडियो संदेश में ऐश्वर्या ने कहा है कि ‘मैं लड़की हूं, इसलिए सच सबके सामने लाने के लिए लड़ सकती हूं।’ राजनीति के दृष्टिकोण से प्रियंका गांधी को शायद उनका उठाया गया कदम सही लगे। वह राजनीति तो नहीं जानतीं, लेकिन समाज और नैतिकता का धर्म इसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। आपने जिसे टिकट दिया है उन पर धोखाधड़ी, फर्जी टीसी सहित दर्जनों मामले उन्नाव में ही दर्ज हैं। उनकी जमानत भी अभी खारिज हुई है।

ऐश्वर्या ने कहा कि जब उनकी मां संगीता सेंगर को जिला पंचायत सदस्य का टिकट मिला था तब आपको सारा धर्म-अधर्म याद आ गया था। उनके पिता कुलदीप सेंगर पर दर्ज मुकदमे में बार-बार समय बदला गया था। सच्चाई यह है कि जिस समय की घटना बताई गई, उनकी लोकेशन 17 किलोमीटर दूर उन्नाव कार्यालय में थी। उनके पिता नार्को टेस्ट के लिए तैयार थे, पर दूसरे पक्ष ने मना कर दिया था। एक परिवार को जो बर्बाद कर दे, ऐसी राजनीति को उनका उन्नाव कभी नहीं स्वीकारेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें