फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो कराटे से लैस हो छात्राएं करेंगी आत्मरक्षा

Sat, 12 Dec 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सुरक्षा को देखते हुए छात्राओं को कराटे सिखाया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्राओं को सबल बनाना है ताकि किसी प्रकार की मुसीबत आने पर वह उसका सामना कर सकें। राज्य परियोजना निदेशक  के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा अभियान से चयनित अंकित कुमार जो कि कराटे ब्लैक बेल्ट हैं
विज्ञापन


वह छात्राओं को इसकी ट्रेनिंग दे रहे रहे हैं। अंकित कुमार ने बताया कि छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए काफी दांव पेंच सिखाए गए हैं। इसमें सामने व पीछे से बाल पकड़ना, पीछे से दोनो हाथों को पकड़ना, एक हाथ व दोनो हाथों की कलाई पकड़ना, पंचिंग व थप्पड़ मारने का अभ्यास, गरदन दबाने पर बचाव का अभ्यास,

अटैका का तरीका, हाथ, नाक, मुंह पर प्रहार करने के तरीके इसके साथ कुछ और दांव पेंच सिखाए जा रहे हैं। जूडो कराटे की ट्रेनिंग लगभग चार सौ छात्राएं ले रही हैं। ट्रेनिंग के दौरान प्रधानाचार्या डॉ. नीलम रावत व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें